चंपावत। वन अधिनियम की बाधा के कारण जिले के सीमांत मंच-बकोड़ा की सड़क नहीं बन सकी है। इससे नाराज ग्रामीणों ने मंगलवार को प्रदर्शन कर गुस्सा जताया। ग्रामीणों का कहना था कि क्षेत्र के लिए मंजूर सड़क का निर्माण वन अधिनियम की आपत्तियां दूर न होने के कारण लंबित है। इससे ग्वानी, स्यूंतोला, मटकांडा, अखेरी, बकोड़ा, मोस्टा आदि गांवों की तीन हजार से अधिक आबादी को सड़क सुविधा नहीं मिल पा रही है। मंगलवार को ग्राम प्रधान महेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में धर्म सिंह बोहरा, विनोद सिंह, दयाल सिंह, सुंदर सिंह, सुमित सिंह, फतेह सिंह, चंचल सिंह आदि ग्रामीणों ने गांव में प्रदर्शन किया। उन्होंने दो माह के भीतर सड़क का निर्माण की मांग की। अन्यथा बेमियादी आंदोलन की चेतावनी दी है।