राकड़ी फुलारा से कफलांग तक की रोड कटिंग का काम शुरू होने से पूर्व पूजा-अर्चना करते जन प्रतिनिधि।
- फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। चंपावत के नजदीक के गांव के लोगों का सड़क का इंतजार खत्म हुआ। बुधवार को इस रोड की कटिंग के काम का आगाज विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुआ।
ग्रामीण वर्षों से राकड़ी फुलारा से कफलांग तक सड़क निर्माण की मांग कर रहे थे। आखिरकार बुधवार को उनकी ये मांग पूरी हुई। डेढ़ किलोमीटर सड़क कटिंग का काम विधायक निधि से शुरू हुआ। कटिंग के काम शुरू करने से पूर्व भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष कैलाश अधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता मनमोहन बोहरा और ग्राम प्रधान सुनीता देवी ने विधिवत पूजा-अर्चना की। कहा गया कि रोड बनने से लोगों को पैदल आवाजाही से निजात मिलेगी और कृषि उत्पादों का वाजिब दाम भी मिल सकेगा। काम शुरू कराने के लिए ग्रामीणों ने विधायक कैलाश गहतोड़ी का आभार जताया है।