फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: दुकानों के आगे टैक्सी लगने पर जताई नाराजगी

विज्ञापन
लोहाघाट में दुकानों के आगे टैक्सी लगने पर जताई नाराजगी। संवाद
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। नगर के स्टेशन बाजार में सैनिक विश्राम गृह के सामने टैक्सी की भीड़ खड़ी रहने से व्यापारियों की दुकानें ढंकने पर पूर्व सैनिकों ने गहरी नाराजगी जताई है। उन्होंने थाने में ज्ञापन देकर व्यवस्था बनाने के लिए टैक्सी का संचालन बारी-बारी से करने की मांग उठाई।
विज्ञापन

पूर्व सैनिकों और दुकानदारों ने बुधवार को थाना प्रभारी मनीष खत्री को ज्ञापन दिया। इसमें बताया कि सैनिक विश्रामगृह के नीचे प्रथम तल में उनकी कई दुकानें हैं। दुकानों के आगे से टनकपुर और चंपावत की ओर जाने वाली टैक्सी को बेतरतीब ढंग से खड़ा किया जाता है। इससे उनकी दुकानें पूरी तरह ढंक जाती हैं और ग्राहकों के आने-जाने के लिए रास्ता नहीं रहता। कहा कि अगर नंबर लगाकर वहां वाहन खड़े होंगे तो दोनों पक्षों का रोजगार सुचारु रूप से चलेगा। एसओ ने टैक्सी संचालकों को थाने में बुलाकर उनसे वार्ता की।
निर्णय लिया कि अब नंबर सिस्टम से चंपावत और टनकपुर के लिए एक-एक करके वाहन खड़े होंगे। शेष अन्य वाहन स्टैंड पर खड़े होंगे। नंबर आने पर ही वाहन सैनिक विश्राम गृह के आगे खड़े होंगे। इसके लिए दोनों पक्षों में सहमति बनी। इस मौके पर कैप्टन रघुवीर सिंह, हयात सिंह, अशोक फर्त्याल, देवी दत्त बिष्ट, त्रिलोक सिंह फर्त्याल, नारायण सिंह, चंचल सिंह सामंत, राजकिशोर साह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें