गोली लगने से युवक की मौत के विरोध में बंद पड़ा कंचनपुर जिला मुख्यालय महेंद्रनगर का बाजार।
- फोटो : अमर उजाला
नेपाल में भारतीयों की सुरक्षा को लेकर भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन थानाध्यक्ष को सौंपा।
ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने नेपाल में फंसे भारतीय पर्यटकों, प्रवासी भारतीयों और भारतीय व्यापारियों की सुरक्षा को नेपाली प्रशासन पर दबाव बनाने की मांग की है।
ज्ञापन में पूर्व जिला उपाध्यक्ष कमलेश भट्ट, मोनू ठाकुर, पवन प्रजापति, संजय ठाकुर, अखिल प्रजापति आदि के हस्ताक्षर हैं।