फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: मरोड़ाखान-द्यारतोली और मरोड़ाखान-छंदा मार्ग की मरम्मत की मांग

Tue, 04 Jul 2023 10:41 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
मरोड़ाखान-दयारतोली मोटर मार्ग की हालत सुधारने को लेकर लोनिवि के ईई को ज्ञापन देते ग्रामीण। संवा
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। विकासखंड बाराकोट की मरोड़ाखान-द्यारतोली और मरोड़ाखान-छंदा मार्ग की बदहाली पर ग्रामीणों ने नाराजगी जताई है। ग्रामीणों ने लोनिवि के ईई संजय चौहान को ज्ञापन सौंपकर मार्ग की मरम्मत करने की मांग की है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान रीता देवी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने बताया कि टनकपुर-पिथौरागढ़ एनएच से जुड़े मरोड़ाखान-दयारतोली और मरोड़ाखान-छंदा मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे बने हुए हैं। करीब आठ वर्षों से विभाग ने सड़क किनारे न तो झाड़ियों का कटान किया है न ही नालियों की ही सफाई कराई है। वर्षों से डामरीकरण न होने से जगह-जगह गड्ढे बने हुए हैं। इस कारण वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने 10 दिन में मार्ग की मरम्मत नहीं कराने पर आंदोलन की चेतावनी दी। ज्ञापन देेने वालों में मोहन सिंह मेहता, कृष्ण मोहन, गोपाल सिंह मेहता, महेश सिंह मेहता, सचिन मेहता, गंगा सिंह, चूड़ामनी जोशी, राजकुमार, अशोक सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें