टनकपुर (चंपावत)। बनबसा के चंदनी और फागपुर के ग्रामीणों ने जिला पंचायत सदस्य सरस्वती चंद के नेतृत्व में एसडीएम आकाश जोशी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने सेना के स्टेशन हेड क्वार्टर की ओर से कूड़ा-कचरा का सही तरीके से निस्तारण कराने की मांग की है। कहा कि जंगल में खुले में कूड़ा फेंके होने से जानवर उसे खाकर आए दिन बीमार होकर मर रहे हैं। इससे ग्रामीणों को आर्थिक नुकसान हो रहा है। इससे पहले सेना की ओर से कूड़ा निस्तारण कूड़ादान में डालकर उसे जलाकर नष्ट किया जाता था। करीब दो साल से कूड़े का सही ढंग से निस्तारण नहीं किया जा रहा है। वहां पर प्रेम सिंह, शेर सिंह, लक्ष्मण चंद, राजेंद्र सिंह, किशन सिंह, सुरेश सिंह, ललित सिंह, सरस्वती चंद, नवीन जोशी सहित अनेक मौजूद रहे। इधर, एसडीएम ने बताया कि इस संबंध में जानकारी ली जा रही है। संवाद