फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: डामरीकरण के लिए 13 साल से इंतजार

Fri, 21 Apr 2023 11:33 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
क्षेत्रीय विकास संघर्ष समिति ने छिनकाछीना-रौलमेल सड़क पर डामरीकरण की मांग की है।
विज्ञापन
पाटी (चंपावत)। क्षेत्रीय विकास संघर्ष समिति ने छिनकाछीना-रौलमेल सड़क पर डामरीकरण की मांग की है। समिति के अध्यक्ष पीतांबर गहतोड़ी की अध्यक्षता में हुई समिति की बैठक में लोगों ने डामरीकरण के लिए आंदोलन कर हर चुनाव के बहिष्कार की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा कि वर्ष 2010 में कटिंग के बावजूद आठ किमी लंबी छिनकाछीना-रौलमेल सड़क पर डामरीकरण नहीं हो सका है। कई बार मांग करने के बावजूद विभाग लापरवाही कर रहा है। इस कारण तोली, मैरोली, किमाड़ी, नैनी, पंतोला, लड़ा, रौलमेल, बड़ेत सहित 12 गांवों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। लोगों ने रौलमेल से रीठा बैंड तक की सड़क में सुधार कर सिंटी से तोली तक होने वाले डामरीकरण की गुणवत्ता सुधारने के लिए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसके लिए एसडीएम के जरिये सीएम को ज्ञापन भी भेजा जाएगा। बैठक में गोविंद पचौली, नंदाबल्लभ गहतोड़ी, माधवानंद भट्ट, घनश्याम पचौली, विष्णुदत्त पचौली, मथुरा दत्त गहतोड़ी, सुंदर सिंह लडवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन




आठ किमी लंबी सड़क के डामर के लिए बजट का आग्रह किया गया है। धन मिलने के बाद डामरीकरण शुरू किया जाएगा। - नवीन चंद्र, जेई, लोनिवि, लोहाघाट।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें