फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: गुदमी में खेल मैदान के सौंदर्यीकरण की मांग

Tue, 31 Mar 2026 11:22 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। क्षेत्र के प्रधान भरत प्रसाद ने ग्रामीण खेल मैदान के समतलीकरण और सौंदर्यीकरण की मांग की है। उन्होंने शासन-प्रशासन से इस पर जल्द ध्यान देने का आग्रह किया। प्रधान प्रसाद ने कहा कि उचित खेल मैदान होने से बच्चों और खिलाड़ियों को कहीं अन्यत्र नहीं जाना पड़ेगा। नयाबस्ती स्थित इस खेल मैदान के सौंदर्यीकरण की मांग लंबे समय से उठ रही है। युवाओं और खिलाड़ियों ने प्रशासन को ज्ञापन भी सौंपे हैं लेकिन अब तक कोई ध्यान नहीं दिया गया। प्रधान ने क्रीड़ा सामग्री उपलब्ध कराने की भी मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें