फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: खुले में कूड़ा फेंकने वालों पर कार्रवाई की मांग

Fri, 02 May 2025 11:12 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। पुल्लहिंडोला मोटर मार्ग पर खुले में कूड़ा फेंके जाने से स्थानीय लोगों में आक्रोश है। शुक्रवार को पुलहिंडोला मार्ग पर रहने वाली सुशीला बोहरा के नेतृत्व में लोगों ने एसडीएम कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि रोजाना कई लोग सड़क किनारे कूड़ा फेंक रहे हैं। इससे दुर्गंध तो फैल ही रही है, वाहनों की आवाजाही में भी दिक्कत आ रही है। लोगों ने खुले में कूड़ा फेंकने वालों को चिह्नित कर कार्रवाई करते हुए जिला पंचायत के माध्यम से कूड़े का निस्तारण कराने की मांग की है। वहां शैलेंद्र राय, अनंत शाह, उमा, दीपा, राजकिशोर, दीपक आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें