चंपावत में कोविड समर्पित जिला अस्पताल।
- फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। उच्चतम न्यायालय के निर्देश पर अग्निशमन विभाग की ओर से बृहस्पतिवार को कोविड समर्पित जिला अस्पताल का निरीक्षण किया गया। अग्निशमन अधिकारी पीसी पांडेय के नेतृत्व में चलाए गए निरीक्षण में जिला अस्पताल में कई स्थानों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था के मानकों में कमी पाई गई। उन्होंने बताया कि अस्पताल में अग्निशमन व्यवस्था कम मात्रा में उपलब्ध हैं। अस्पताल के मुख्य भवन के भूतल, प्रथमतल, द्वितीयतल भवन के अलावा प्रयोगशाला कक्षाओं में दो सीओटू टाइप फायर एक्सटिग्यूशर और दो होजरीन लगाए जाने की आवश्यकता है। इसके अलावा फायर अलार्म, स्मोक डिटेक्टर और फायर हाईड्रेंट लगाए जाने की जरूरत है। उन्होंने अस्पताल के पीएमएस डॉ.एचएस ऐरी से अस्पताल में मानकों के अनुसार अग्नि सुरक्षा उपकरण लगाने तथा सुरक्षा प्रमाणपत्र प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए कहा है।