चंपावत मुख्यालय में डीएम को ज्ञापन देते रौलमेल क्षेत्र विकास संघर्ष समिति के लोग। संवाद
चंपावत। रौलमेल क्षेत्र विकास संघर्ष समिति ने डीएम के आश्वासन के बाद चुनाव बहिष्कार का निर्णय वापस ले लिया है। डीएम नवनीत पांडे ने संघर्ष समिति के लोगों से कार्यालय में वार्ता कर चुनाव के बाद जून में सड़क डामरीकरण के लिए वित्तीय स्वीकृति का आश्वासन दिया है। आश्वासन के बाद समिति ने लोगों ने लोकसभा चुनाव में मतदान का फैसला लिया है। संघर्ष समिति ने डीएम को समस्या का ज्ञापन भी सौंपा। इस दौरान सुंदर सिंह लडवाल, हरिनंदन, भैरव दत्त, धीरज सिंह, रवीद्र लडवाल, प्रधान पीतांबर गहतोड़ी, भैरव दत्त आदि मौजूद रहे। संवाद