मलबा आने से आधा घंटा बाधित रहा एनएच
- फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार शाम हुई तेज बारिश से टनकपुर-पिथौरागढ़ एनएच पर धौन के पास मलबा आ गया, इससे करीब आधे घंटे के लिए आवाजाही बाधित रही।
इसके चलते टनकपुर और पिथौरागढ़ को आ-जा रहे मुसाफिरों को कुछ देर इंतजार करना पड़ा। जिला आपदा नियंत्रण अधिकारी मनोज पांडेय ने बताया कि एनएच डिवीजन ने जेसीबी भेजकर मार्ग को 5.40 बजे सुचारु कर दिया।