फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: तिलोन में जाली फाड़ कर एनएच पर गिरा मलबा

Sun, 15 Sep 2024 10:22 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। तिलोन में पहाड़ी सुधारीकरण के बाद दोबारा से मलबा जाली फाड़कर बाहर आ गया है। तिलोन में हालिया माह में करीब 20 मीटर पहाड़ी का दोबारा ट्रीटमेंट किया गया है। एनएच की ओर से काफी कोशिशों के बाद भी बारिश में पहाड़ी से मलबा गिरना बंद नहीं हो रहा है। तिलोन की पहाड़ी में जिओ जूट और वायर मैस से पहाड़ी के मलबे को रोका गया था। तीन दिन हुई बारिश से एक बार फिर इस पहाड़ी का मलबा वायर मैस फाड़कर बाहर निकल गया है। इससे आधी सड़क पर मलबा डंप हो गया है। गिरीश सिंह, ललित मोहन ने कहा कि लोहाघाट से चंपावत तक कई जगह पर मलबा आने से सड़क एक वाहन के चलने लायक है। एनएच के सीनियर इंजीनियर अभिषेक शर्मा ने बताया कि पहाड़ी के क्षतिग्रस्त हिस्से का जल्द सुधारीकरण किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें