फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफर के दौरान अचानक यात्री की तबियत बिगड़ी, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। टनकपुर-चंपावत राजमार्ग पर रोडवेज बस में सवार एक यात्री की तबियत अचानक बिगड़ गई। अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

पिथौरागढ़ के भिगरानी गांव निवासी तेज शंकर प्रसाद (45) पुत्र धनी राम बृहस्पतिवार सुबह टनकपुर से पिथौरागढ़ अपने घर जाने के लिए रोडवेज की बस में सवार हुआ था। बताया गया कि चल्थी क्षेत्र में सिन्याड़ी के पास अचानक उसकी तबियत खराब हो गई। इस कारण बस रोकनी पड़ी। चल्थी पुलिस की सूचना पर 108 वाहन से उसे संयुक्त चिकित्सालय लाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष जसवीर सिंह चौहान ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचित किया गया है। पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए परिजनों के आने की प्रतीक्षा की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें