चंपावत। जिले के लधियाघाटी क्षेत्र के ग्राम पंचायत वैला निवासी मुकेश शर्मा पुत्र नारायण दत्त शर्मा (29) का डेंगू बीमारी के चलते देहरादून के जौलीग्रांट अस्पताल में सोमवार को निधन हो गया। वैला की ग्राम प्रधान जानकी मौनी ने बताया कि मुकेश शर्मा पिछले कुछ समय से हरिद्वार में ही रह रहा था। मुकेश के परिवार में दो छोटे बच्चे और पत्नी है। जौलीग्रांट अस्पताल के डॉक्टरों ने मुकेश का परीक्षण किया गया। डॉक्टरों ने मृत्यु का कारण डेंगू बताया। मुकेश का अंतिम संस्कार खड़खड़ी हरिद्वार के श्मशान घाट पर किया गया।