फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: संदिग्ध परिस्थिति में फंदे से लटका मिला युवक का शव

Wed, 20 Mar 2024 09:52 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट/चंपावत। नगर से लगे ग्रामसभा पाटन पाटनी के प्रेमनगर तोक में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर में फंदे से लटका मिला। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि मंगलवार की देर शाम रोहित चंद्र पाटनी (31) पुत्र सतीश चंद्र पाटनी का संदिग्ध हालात में शव फंदे पर लटका मिला। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। रोहित परिवार का इकलौता पुत्र था और उसकी डेढ़ वर्ष की एक बेटी है। थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, फिर भी मामले की जांच की जा रही है। जिले में लगातार संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की घटना चर्चा का विषय बनी हुई है। बीते मंगलवार को चंपावत में एक युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हुई थी जबकि लोहाघाट में एक युवती ने जहरीला पदार्थ गटक लिया था। इससे कुछ दिन पूर्व दुबई से लौटे एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थिति में होटल के बाहर पड़ा मिला था। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें