फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tanakpur News: काली नदी से नेपाली नागरिक का शव बरामद, नहाते समय डूब गया था, तब से परिजन कर रहे थे तलाश

Tue, 05 Nov 2024 07:14 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, टनकपुर

सार

काली नदी में एक नेपाली नागरिक का शव बरामद हुआ। पुलिस ने को पोस्टमार्टम के लिए उप जिला अस्पताल भेजा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेपाल सीमा से सटे चूका के पास काली नदी में एक नेपाली नागरिक का शव बरामद हुआ। पुलिस ने को पोस्टमार्टम के लिए उप जिला अस्पताल भेजा। मृतक चंपावत जिले के तामली के पास नेपाल के जांच गांव में काली नदी में स्नान के लिए गया था।

एसआई कृपाल सिंह नगरकोटी ने बताया कि मंगलवार को चूका के पास काली नदी में नेपाल के जिला डेडेलधुरा, भागेश्वर, गांव पालिका एक निवासी नीरज ठकुराटी (24) पुत्र लोक सिंह का शव बरामद हुआ है। सूचना पर देर शाम नेपाल से पहुंचे मृतक के भाई सुरेंद्र सिंह ने बताया कि नीरज कुछ समय पहले ही मलयेशिया से लौटा था। वह मलयेशिया में चार मंजिला भवन से गिर कर घायल हो गया था। उसके नेपाल से घर आने पर बरेली के एक निजी अस्पताल में ऑपरेशन हुआ।

इस बीच सितारगंज के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। दीपावली से पहले 29 अक्तूबर की शाम को वह काली नदी में नहाते समय डूब गया था। तब से परिजन उसकी तलाश में जुटे थे। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रख गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें