फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: दुबई से लौटे युवक का शव होटल के बाहर पड़ा मिला

Fri, 15 Mar 2024 11:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विजय ‌ सिंह फाइल फोटो
विज्ञापन
चंपावत। दुबई से आए एक युवक का शव होटल के बाहर पड़ा मिला। पुलिस आशंका जता रही है कि युवक ने आत्महत्या की है। हालांकि अब तक मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार मंच तामली निवासी विजय सिंह (26) पुत्र डूंगर सिंह दुबई में नौकरी करता था। वह बृहस्पतिवार को चंपावत पहुंचा था। यहां एक होटल की तीसरी मंजिल में ठहरा था। प्रभारी कोतवाल निर्मल लटवाल ने बताया कि सुबह होटल के बाहर वह बेसुध मिला। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पंचनामा और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। उधर, पुलिस अभी मौत के कारणों का पता नहीं लगा पाई है। विजय दुबई कब गया था, क्यों वापस आया, होटल के सीसीटीवी की फुटेज आदि के बारे में जानकारी मिल सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें