फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: नेपाल सीमा पर मिले महिला व पुरुष के शव

विज्ञापन
थपलियालखेड़ा के पास भारतीय वन क्षेत्र में दो नेपालियों के शव मिलने के बाद मौके पर मौजूद टनकपुर और - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। नेपाल से लगे भारतीय क्षेत्र थपलियालखेड़ा के पास के जंगल में नेपाल निवासी एक महिला और एक पुरुष के शव मिले हैं। मौके पर पहुंची भारतीय और नेपाली पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लेने के बाद जहर खाने से मौत की आशंका जताई है। दोनों मृतक नेपाली महेंद्रनगर (कंचनपुर) जिले के सुुंदरपुर गांव के बताए जा रहे हैं लेकिन अभी उनकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। दोनों नेपाली बाइक से यहां पहुंचे थे। घटना स्थल के भारतीय वन क्षेत्र में आने के कारण पुलिस ने दोनों शवों को टनकपुर अस्पताल के लाशघर में रखवा दिया है।
विज्ञापन

नेपाल से लगे थपलियालखेड़ा गांव से कुछ दूर जंगल में सोमवार शाम दो नेपालियों की लाश मिली। शारदा रेंज के कक्ष संख्या 44 में गश्त कर रहे वन श्रमिकों ने रेंजर महेश सिंह बिष्ट को इसकी सूचना दी। टनकपुर पुलिस और वन विभाग की टीम ने नेपाल के ब्रह्मदेव पुलिस के साथ घटना स्थल का मुआयना किया। मौके से एक बाइक, एक बैग, मोबाइल फोन और शराब के दो पव्वे बरामद हुए।
घटना स्थल के निरीक्षण के बाद पुलिस ने जहर खाकर आत्महत्या का शक जताया है। दोनों की उम्र 45 से 55 वर्ष के बीच आंकी गई है। नेपाली पुलिस और नेपाल के ब्रह्मदेव के पास के नेपाली नागरिकों का कहना है कि दोनों मृतक महेंद्रनगर के सुंदरपुर गांव के निवासी हैं लेकिन उनका नाम पता नहीं चल सका। नेपाली पुलिस ने कंचनपुर जिला पुलिस को सूचना दे दी है। शव मिलने की सूचना पर बड़ी संख्या में नेपाली और थपलियालखेड़ा के भारतीय लोगों का हुजूम घटनास्थल पर पहुंच गया।
विज्ञापन

नहीं सुलझ सकी मौत की गुत्थी
टनकपुर (चंपावत)। नेपाल के महेंद्रनगर जिले के दो लोगों की मौत फिलहाल पहेली बनी है। नेपाली महिला और पुरुष ने जान क्यों दी? इसकी गुत्थी तो मृतकों की शिनाख्त होने के बाद ही सुलझेगी। लेकिन मौके के हालात से आत्महत्या के संकेत साफ दिख रहे हैं।
सूत्र बताते हैं कि दोनों नेपाली नागरिक नेपाल के महेंद्रनगर के पास के सुंदरपुर गांव से सात किमी दूर ब्रहमदेव मंडी तक बाइक से पहुंचे। यहां से ब्रहमदेव मंडी से लगे थपलियालखेड़ा के पास के जंगल पहुंचे। करीब पौन घंटे तक रुक कर शराब का सेवन किया। बताया जा रहा है कि मृतक महिला की उम्र मृतक नेपाली पुरुष से अधिक है।
नेपाल से लगे भारतीय क्षेत्र थपलियालखेड़ा के पास के जंगल से एक नेपाली महिला और एक पुरुष का शव बरामद हुआ है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखा गया है। शिनाख्त होने पर दोनों शवों को नेपाल पुलिस को सौंपा जाएगा। - अविनाश वर्मा, सीओ, टनकपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें