बेटी जन्मोत्सव के तहत बाराकोट के गल्लागांव में नवजात काव्या को शुभकामनाएं देती बाल विकास विभाग ?
- फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। बाल विकास विभाग की ओर से बेटी जन्मोत्सव मनाया गया। इस दौरान गल्लागांव में रेणुका की बेटी काव्या का जन्मोत्सव मनाया गया। इस दौरान परिजनों को कोविड-19 से बचाव की जानकारी दी गई। सुपरवाइजर पुष्पा कोठारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मीना बोहरा ने विभाग की ओर से काव्या के जन्मोत्सव पर परिजनों को बधाई देने के साथ उसकी मां को उपहार दिए गए। एएनएम कमला खड़ायत ने रेणुका का स्वास्थ्य परीक्षण करने के साथ उसे आयरन की गोलियां दी गई। उन्होंने बच्ची को मां का दूध पिलाने के साथ स्वयं ताजे फल, पौष्टिक भोजन लेने की सलाह दी। सीडीपीओ कोठारी ने परिजनों को कोरोना से बचाव की जानकारी दी। संवाद