फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइबर ठगों ने व्यापारी के खाते से उड़ाए 40 हजार रुपये, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। साइबर ठगों ने यहां एक व्यापारी से सामान की मांग के एवज में दो किश्तों में कुल 40 हजार ठग लिए। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ फर्जीवाड़े का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

व्यापारी संजय अग्रवाल ने मंगलवार देर शाम साइबर ठगी के मामले में कोतवाली में तहरीर दी। तहरीर में कहा है उनके मोबाइल फोन पर एक अनजान नंबर से फोन आया जिस पर उनसे 61 हजार से अधिक रुपये का सामान देने का आग्रह किया गया। रुपयों के भुगतान के लिए खाते की जानकारी ली।
खाते की जानकारी लेने वाले व्यक्ति ने भुगतान करने के बजाय व्यापारी के खाते से ही दो बार में 25 हजार और 15 हजार रुपये उड़ा दिए। सीओ अविनाश वर्मा ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ आईपीसी की धारा 420 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साइबर सेल फर्जीवाड़े का पता लगा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें