फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइबर ठगों ने पूर्व विधायक की फेसबुक आईडी हैक की

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी लोहाघाट (चंपावत)। साइबर ठगों ने पिथौरागढ़ के पूर्व विधायक केसी पुनेठा की फेसबुक आईडी हैक कर ली। रिश्तेदारों से जानकारी मिलने के बाद उन्होंने लोहाघाट पुलिस को फोन से जानकारी दी। श्री पुनेठा इन दिनों चंडीगढ़ में फंसे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पूर्व विधायक पुनेठा ने बताया कि साइबर ठगों ने उनकी फेसबुक आईडी हैक कर ली है। बताया कि ठगों ने आईडी हैक कर रिश्तेदारों से रुपयों की मांग की। शक होने पर रिश्तेदारों ने फर्जी आईडी और मैसेज का स्क्रीनशॉट पूर्व विधायक को व्हाट्सएप पर भेजा। तब जाकर आईडी हैक होने की जानकारी मिल पाई। पुनेठा ने बताया कि मामले की जानकारी फोन से लोहाघाट के थानाध्यक्ष मनीष खत्री को दे दी है। एसओ ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस की आईटी सेल से मदद ली जा रही है। पूर्व विधायक ने अपने फेसबुक मित्रों से हैकर की किसी भी बात पर यकीन नहीं करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें