चंपावत। जंगली जानवरों के आबादी क्षेत्रों में प्रवेश की स्थिति को नियंत्रित करने के उद्देश्य से डीएम मनीष कुमार ने जिले के जिला पंचायत राज अधिकारी और सभी बीडीओ को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कहा कि ग्राम पंचायत क्षेत्रों में ऐसे सभी संवेदनशील और प्रभावित स्थलों को चिन्हित किया जाए। मानव और वन्यजीव दोनों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए घनी झाड़ियों और वनस्पति का समुचित कटान और रात्रिकालीन सुरक्षा बढ़ाने के लिए स्ट्रीट लाइट और सोलर लाइट की स्थापना को प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित करने को कहा। उपरोक्त कार्यों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए 15वें वित्त आयोग के अनाबद्ध अनुदान और राज्य वित्त आयोग के अनुदान की उपलब्ध धनराशि का उपयोग करते हुए सभी कार्यों को करने को कहा। संवाद