फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: आषाढ़ी महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

Mon, 19 Aug 2024 12:54 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
चामी चौमेल के आषाढ़ी महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते कलाकार। संवाद
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। विकास खंड बाराकोट के चामी चौमेल में चल रहे आषाढ़ी महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम मची है। महोत्सव में आयोजित विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का पुरस्कार वितरण के साथ समापन किया गया।
विज्ञापन

समिति अध्यक्ष अशोक महर की अध्यक्षता में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति राय ने किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत खटीमा के कलाकारों और स्कूली बच्चों ने सरस्वती वंदना के साथ की। कलाकारों ने कुमाऊंनी, गढ़वाली, पंजाबी, जौनसारी, राजस्थानी आदि गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियां दी। विभिन्न शैक्षिक एवं खेलकूद प्रतियोगिताओं में अव्वल रहे प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। विशिष्ट अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष मोहित पाठक, सतीश पांडेय रहे। इस दौरान ग्राम प्रधान प्रकाश महर, रमेश सिंह बिष्ट, महेंद्र सिंह ,संजय पाठक, विजय सिंह, मोहित बोहरा, पूरन बिष्ट, त्रिलोक सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद



महोत्सव में आज निकलेगी मां भगवती की भव्य डोला रथ यात्रा

लोहाघाट। चामी चौमेल के आषाढ़ी महोत्सव में सोमवार रक्षाबंधन के अवसर पर भव्य मेला लगेगा। इस दौरान चामी गांव से भगवती मंदिर में देवीरथ यात्रा निकाली जाएगी। इसमें विभिन्न स्थानों से श्रद्धालु पहुंचकर मां का आशीर्वाद लेंगे। अध्यक्ष अशोक महर ने अधिकाधिक लोगों से मेले में भाग लेने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें