पूर्णागिरि धाम (चंपावत)। तीन दिन के लगातार अवकाश के दौरान मां पूर्णागिरि धाम में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। सोमवार को कामकाजी दिन होने के अलावा भीषण गर्मी की वजह से श्रद्धालु कम रहे। बमुश्किल सात हजार श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। बताया जा रहा है कि गेहूं की फसल कटने के बाद अगले हफ्ते से नेपाल से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की आवाजाही होगी। मंदिर में व्यवस्थाएं चाक-चौबंद होने का दावा किया गया है। संवाद