पाटी (चंपावत)। देवीधुरा के बगवाल मेले का शनिवार को पुरस्कार वितरण के साथ समापन हो गया है। मुख्य अतिथि श्री वाराही शक्ति पीठ के कोषाध्यक्ष दिनेश चंद्र जोशी ने कहा कि आने वाले समय में मेले को और अधिक सुदृढ़ और वृहद रूप देने के प्रयास करेंगे। जन्माष्टमी के अवसर पर सुंदर झांकियां निकालीं। मंदिर कमेटी अध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट ने मेले के सफल संचालन के लिए जिला पंचायत का आभार जताया। रस्साकसी प्रतियोगिता में खामों के लोगों ने दम दिखाया। मां वाराही के दर्शन के लिए भारी भीड़ रही। मंदिर के पीठाचार्य कीर्तिबल्लभ जोशी, पूर्व मंदिर कमेटी अध्यक्ष खीम सिंह लमगड़िया, पूर्व ब्लाॅक प्रमुख सुमन लता, उपाध्यक्ष रमेश राणा, हयात सिंह बिष्ट, बिशन चम्याल, खुशाल सिंह रावत, चंदन सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे। संवाद