फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: झुमाधुरी नंदाष्टमी महोत्सवकलश यात्रा के साथ शुरू

Sun, 08 Sep 2024 11:11 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। नगर के समीप पाटन पाटनी और राइकोट के प्रसिद्ध मां झुमाधुरी नंदाष्टमी महोत्सव का शुभारंभ हो गया है। इस दौरान महिलाओं ने आंचलिक परिधानों ने भव्य कलश यात्रा निकाली।
विज्ञापन

रविवार को महोत्सव समिति के अध्यक्ष मोहन पाटनी की अध्यक्षता में आयोजित महोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने किया। विधायक ने पूर्वजों की विरासत को सहेजकर महोत्सव के भव्य आयोजन के लिए आयोजकों की सराहना की। विशिष्ट अतिथि अशोक सिंह अधिकारी, कविराज मौनी, कैप्टन आरएस देव, राजू पुनेठा, चांद बोहरा, अमर सिंह कोटियाल, हरीश प्रसाद रहे। संचालन प्रमोद पाटनी, गिरीश कुंवर ने किया। इस दौरान ग्राम प्रधान जानकी बोहरा, प्रकाश बोहरा, हरीश महर, अमन विश्वकर्मा, मदन सिंह बोहरा, शशांक पांडेय, मदन विश्वकर्मा, प्रकाश चंद्र आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें