फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: पचपकरिया गढ़ीगोठ की रामलीला का पारायण

विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा/चंपावत। बनबसा के गढ़ीगोठ, पचपकरिया की रामलीला का हवन आदि के बाद पारायण कर दिया गया। पचपकरिया बमनपुरी रामलीला में बीती रात कुंभकर्ण, रावण वध के बाद भगवान श्रीराम का राजतिलक की लीला का मंचन हुआ। अध्यक्ष हेमेंद्र सिंह रावत ने अतिथियों, पात्रों और सहयोगियों का आभार जताया। गढ़ीगोठ रामलीला में रावण के मारे जाने के बाद भगवान श्रीराम अयोध्या लौटते हैं। राजतिलक के बाद प्रसाद वितरण किया गया। अध्यक्ष सुरेश उप्रेती ने अतिथियों और पात्रों के अलावा रामलीला के सहयोगियों का आभार जताया। बनबसा रामलीला में रावण वध तक की लीला हुई। इसके बाद भगवान श्रीराम का राज तिलक किया गया। बनबसा रामलीला का पारायण आज होगा। चंपावत के मल्ली हाट में चल रही रामलीला में कैकई-भरत संवाद, भरत का राम को लेने आने तक की लीलाओं का मंचन किया गया। संचालन गौरव पांडे ने किया। समिति अध्यक्ष भगवत शरण राय ने सभी का आभार जताया। इस दौरान विकास साह, अशोक वर्मा, रितेश राय आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें