फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: लोक कलाकारों की प्रस्तुतियों पर थिरके दर्शक

Fri, 11 Oct 2024 12:37 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। नगर के गोरखानगर में 10 दिनी मां दुर्गा महोत्सव की धूम मची है। महोत्सव की शाम कुमाऊं लोक सांस्कृतिक कला दर्पण के कलाकारों के नाम रही। कलाकारों की बेहतरीन प्रस्तुतियों को देखने के लिए देर रात तक दर्शक जमे रहे।
विज्ञापन

महोत्सव समिति अध्यक्ष राजू सार्की की अध्यक्षता में आयोजित सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ विधायक प्रतिनिधि चांद बोहरा ने किया। दल नायक भैरव राय के नेतृत्व में आए कलाकारों ने कुमाऊंनी, गढ़वाली, नेपाली आदि गीतों की शानदार प्रस्तुतियों पर दर्शक झूम उठे। कलाकारों ने जै हो तेरी भगवती मय्या वंदना से कार्यक्रमों की शुरुआत की। कलाकारों ने ओ हीरा समधनी नाची दे, कां छ तेरो जलेबी को डाब ओ हिमा जाग, हिट मधुली मेरो दगड़, घास काटूलो इजू ऊंचा डानू मां गीत पर कलाकारों ने शानदार प्रस्तुतियां दीं। महोत्सव के कार्यकारी अध्यक्ष शेखर गोरखा ने सभी का स्वागत किया। पवन बहादुर के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में शिवम सार्की, शरद गोरखा, सुमित गोरखा, हरीश सार्की, संजय थापा, रवि गोरखा, अजय गोरखा, विपिन गोरखा आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें