फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: पम्दा गांव में ऐड़ी देवता का 11 दिनी जागर शुरू

Sun, 16 Jun 2024 11:20 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। क्षेत्र में सुख, समृद्धि और शांति की कामना के लिए विकासखंड बाराकोट के पम्दा में ऐड़ी देवता का 11 दिनी जागर शुरू हो गया है। इस दौरान देवडा़ंगरों ने अवतरित होकर लोगों को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद दिया। पम्दा में रविवार को जागर की शुरुआत में देवडांगरों ने रामेश्वर घाट के संगम पर पर्व स्नान किया। इसके बाद धूनी पर गोदान किया गया। ग्रामीणों ने बताया कि संपूर्ण क्षेत्र की सुख-समृद्धि खुशहाली, देव और वायु कष्टों के निवारण के लिए जागर का आयोजन किया गया है। जागर से पुरातन काल से चली आ रही संस्कृति से युवा पीढ़ी भी परिचित हो रही है। जागर में दीपक जोशी, परमानंद जोशी, केशव जोशी, हिमांशु जोशी, त्रिलोचन जोशी, प्रेम बल्लभ जोशी, नगेन्द्र जोशी, पुष्कर दत्त जोशी, महेश चंद्र जोशी आदि सहयोग कर रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें