फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंपावत के बाजारों में भी उमड़ी भीड़

विज्ञापन
चंपावत में दीपावली पर्व को लेकर बर्तन की दुकान में उमड़ी भीड़। - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत/लोहाघाट। दीपावली को लेकर बाजारों में भारी भीड़ रही। जिला मुख्यालय के गोरलचौड़ मैदान में आतिशबाजी का बाजार लगाया गया है। फर्नीचर, इलेक्ट्रानिक्स, बर्तन, कपड़े आदि की दुकानों में काफी चहल-पहल रही। हालांकि महंगाई अधिक होने और ग्रामीण क्षेत्रों में घास कटाई का समय होने का भी बाजार पर असर पड़ा। व्यापारियों की ओर से रविवार को धनतेरस को लेकर खास तैयारियां की गई हैं।
विज्ञापन

लोहाघाट में शनिवार सुबह के समय कुछ बहुत भीड़ थी लेकिन दोपहर बाद बाजार में भीड़भाड़ कम हो गई। जवाहर पार्क में लगे पटाखा बाजार में भी दुकानदार ग्राहकों का इंतजार करते रहे। पटाखा व्यापारियों ने बताया कि इस बार पटाखों के दामों में करीब डेढ़ गुना तक वृद्धि हुई है इसका भी असर उनके व्यापार पर पड़ रहा है।
दीपावली के मात्र दो दिन शेष रहे हैं। व्यापारियों को आने वाले दो दिनों में अच्छी भीड़ होने की उम्मीद है। स्टेशन बाजार में भी खिले, बतासे, पोस्टर, पूजा सामग्री की दुकानें सजाई गईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें