फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: दवा वितरण केंद्र में लगी मरीजों की भीड़

Mon, 13 Jan 2025 11:24 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिला अस्पताल सोमवार को मरीजों को ठंड के कारण भीड़ कम रही। दवा वितरण केंद्र में भीड़ और अन्य जगहों पर सन्नाटा रहा।
विज्ञापन

अस्पताल में साढे़ 12 बजे दवा वितरण केंद्र में हल्की भीड़ और ओपीडी में एक-दो मरीज देखने को मिले। इसके अलावा सभी कक्षों में सन्नाटा पसरा रहा। फिजिशियन डॉ. दीपक रावत ने बताया कि मौसम बदलाव के कारण अस्पताल में वायरल बुखार, खांसी जुकाम के मरीज आ रहे हैं। अस्पताल में हर रोज 30 मरीज इलाज के लिए आ रहे हैं। अस्पताल में हड्डी रोग विशेषज्ञ नहीं होने से मरीजों को परेशान होना पड़ा। 12.45 बजे अस्पताल में ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. नरेंद्र चौहान ने बताया कि पिछले सप्ताह के मुकाबले मरीजों की संख्या बड़ी है। बताया कि अस्पताल में कान में मवाद सहित अन्य प्रकार के मरीज इलाज के लिए आ रहे हैं लेकिन पिछले महीनों की अपेक्षा बढ़ती ठंड के कारण मरीजों की संख्या कम हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें