एसएसबी ने एक बार फिर नेपाल से तस्करी कर लाई जा रही तीन भैंसें पकड़ी हैं। तस्कर कोहरे का लाभ उठा नेपाल फरार हो गए।
बृहस्पतिवार की सुबह एसएसबी 57 वीं वाहिनी एफ कंपनी के प्रभारी कमांडर निरीक्षक सी मघेश के नेतृत्व में एएसआई होशियार सिंह, कां. योगेश शिखरवार, स्वराज सिंह, दिनेश कुमार, तेजवीर, अभिषेक बलियान भारत-नेपाल सीमा पर पेट्रोलिंग पर थे। पिलर संख्या 806/6 सी के पास पहुंचने पर उन्हें भारतीय क्षेत्र में घने कोहरे में झाड़ियों की आड़ में कुछ हलचल दिखाई दी। जवान झाड़ियों के पास पहुंचे तो कुछ लोग भैंस लाते दिखे। जवानों को देखकर तस्कर फरार हो गए। मौके से जवानों ने तीन भैंसें जब्त कीं। एसएसबी ने भैंसों को कस्टम के सुपुर्द कर दिया।