फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल बस सहित 5 वाहन सीज, 41 का चालान

Wed, 16 Dec 2015 10:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
विज्ञापन
परिवहन विभाग ने एक स्कूल के बच्चों को ढो रही एक प्राइवेट बस को सीज किया है। इसके अलावा नियमों की अनदेखी पर एक विद्यालय की बस को सीज किया गया है।
विज्ञापन


सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) रश्मि भट्ट ने बताया कि स्कूल बसों में अनुभवी वाहन चालक के अलावा पीला रंग, बस में स्कूल का नाम, खिड़कियों में जाली, उतारने-चढ़ाने के लिए सहायक जैसे कई बिंदुओं का होना जरूरी है, लेकिन सीज की गई बस में कई खामियां थी।

ट्रासंपोर्ट टैक्स अफसर (टीटीओ) पीके सिंह के नेतृत्व में लोहाघाट क्षेत्र में हुई कार्रवाई में बुधवार को दो स्कूल वाहन सहित कुल पांच वाहन सीज किए गए। इसके अलावा 41 वाहनों के चालान किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पाले से पलटी जीप, बाल-बाल बचा हादसा
बुधवार सुबह चंपावत-खेतीखान मोटर मार्ग पर पाले की वजह से एक जीप पलट गई। हालांकि, कोई क्षति नहीं हुई। अलबत्ता बड़ा हादसा बाल-बाल बचा। दुर्घटना की वजह से इस मार्ग पर तकरीबन एक घंटा तक आवाजाही बंद रही। लोग बनलेख होते हुए चंपावत आ सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें