फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टनकपुर में भी डेंगू की दस्तक

Sun, 20 Sep 2015 10:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र में भी डेंगू के दो रोगी सामने आने से खलबली मची है। पीड़ित दोनों रोगी दिल्ली से घर लौटे हैं और वे शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं। निजी अस्पताल के डॉक्टर ने दोनों रोगियों के डेंगू के लक्षण होने की पुष्टि करते हुए बताया कि इलाज के बाद उनकी हालत में सुधार है। अलबत्ता स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी डेंगू रोगी पाए जाने से बेखबर हैं।
विज्ञापन


उचौलीगोठ निवासी प्रेम सिंह (20) पुत्र प्रेम सिंह दिल्ली की एक कंस्ट्रक्शन कंपनी में नौकरी करता है। तीन दिन पहले अचानक तेज बुखार आने के बाद वह दिल्ली में इलाज करा घर चला आया, जिसे परिजनों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। दूसरा रोगी बोरागोठ निवासी प्रमोद कुमार (23) पुत्र स्व. कैलाश चंद्र भी दिल्ली के एक होटल में नौकरी करता है, जो तबियत बिगड़ने के बाद रविवार सुबह ही दिल्ली से टनकपुर आया है।

निजी अस्पताल के डॉक्टर के मुताबिक दोनों रोगियों के शरीर में प्लेटलेट्स काफी कम थी, जो इलाज के बाद अब बढ़ गई है। इधर, संयुक्त चिकित्सालय के चिकित्सा अधीक्षक एचएस ह्यांकी का कहना है कि रोगियों का निजी अस्पताल में इलाज कराए जाने से उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है। संयुक्त चिकित्सालय में डेंगू के इलाज की व्यवस्था है। छह बेड का आइसोलेशन वार्ड बना है और डेंगू टेस्ट ट्यूब भी पर्याप्त मात्रा में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें