फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परमिट का गलत प्रयोग कर सीमा पर दौड़ रहीं बसें

Wed, 16 Mar 2016 11:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत-नेपाल की कुछ बसें सीमा पर परमिट का गलत प्रयोग कर धड़ल्ले से सवारियां ढोने में लगी हैं। शिकायत मिलने पर एसडीएम ने एआरटीओ, एआरएम, कस्टम और पुलिस दल के साथ छापा मारा। इस दौरान भारत-नेपाल की चार बसें परमिट का गलत प्रयोग कर दौड़ती हुई मिली, जिनका चालान कर जुर्माना वसूला गया। एसडीएम ने भविष्य में परमिट का गलत प्रयोग करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन


भारत-नेपाल के बीच पिछले चार माह से चार मैत्री बसों का संचालन किया जा रहा है, जिसमें भारत-नेपाल की दो-दो बसें दोनों देशों के बीच संचालित हो रही हैं। इसके अलावा नेपाल से कुछ बसें भारतीय एंबेसी से टूरिस्ट और तीर्थाटन परमिट पर संचालित हो रही हैं, लेकिन कुछ समय से नेपाली बसें भारतीय एंबेसी के जारी परमिट का गलत प्रयोग कर सवारियों को ढोने का कार्य कर रही हैं। कुछ समय से बनबसा के टैक्सी, मैजिक, ई-रिक्शा, तांगा, रिक्शा चालक और व्यापार मंडल इन बसों के संचालन के खिलाफ थे। इस संबंध में उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन भी सौंपा था।

मंगलवार देर शाम एसडीएम, एआरटीओ, एआरएम, कस्टम और पुलिस दल ने छापामार कार्रवाई कर नियमों का उल्लंघन करने के जुर्म में दो नेपाली बसें (पीके 3 केएचए2914), (एवीआईके एचए 7369) और दो भारतीय बसें (डीएल आईपीएबीए 9044), (पीबी 10 टीएम 9551) के चालान कर 21500 रुपये का जुर्माना वसूला। एसडीएम नरेश चंद्र दुर्गापाल ने बताया कि एक भारतीय एवं दो नेपाली बसों से पांच-पांच हजार रुपये और एक भारतीय बस से 6500 रुपये का जुर्माना वसूला गया। उन्होंने बताया कि टूरिस्ट और तीर्थाटन परमिट पर दैनिक यात्रियों को ढोया जा रहा था, जो परमिट का दुरुपयोग है।
विज्ञापन


डग्गामारी बसों के संचालन पर लगेगी रोक
भारतीय एंबेसी से जारी तीर्थाटन और टूरिस्ट परमिट का प्रयोग केवल एक बार ही किया जा सकता है, लेकिन नेपाल की बसों में उक्त परमिट का प्रयोग कई बार यात्रियों को ढोने में किया जा रहा था। एसडीएम एनसी दुर्गापाल ने बताया कि इस संबंध में शीघ्र ही भारत-नेपाल के अधिकारियों की बैठक में विचार मंथन किया जाएगा। नेपाल के अधिकारियों से परमिट का गलत प्रयोग करने वाली नेपाल की बसों पर कार्रवाई के लिए कहा जाएगा। उन्होंने बताया कि भारत-नेपाल के बीच संचालित हो रही मैत्री बसों का संचालन केवल नेपाली और भारतीय सवारियों के लिए किया जा रहा है। थर्डकंट्री के पर्यटकों के सवार होने पर उसकी सूचना कस्टम, इमिग्रेशन चेकपोस्ट और सुरक्षा एजेंसियों को देनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें