टनकपुर (चंपावत)। दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोग घायल हुए हैं। जिन्हें इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। खटीमा निवासी अंकित कापड़ी (23) पुत्र भुवन कापड़ी अपनी बाइक से टनकपुर आ रहा था। मनिहारगोठ तिराहे के पास उसकी बाइक अनियंत्रित होकर एनएच के डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में अंकित के सिर और पैर में चोट आई है। उसने हेलमेट नहीं पहना था। 108 वाहन से अंकित को संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया गया। चिकित्सा अधीक्षक डॉ.एचएस ह्यांकी ने बताया कि अंकित को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। दूसरा हादसा हनुमानगढ़ी के पास हुआ। सड़क किनारे खड़े बाइक सवार सुभाष सिंह (50) निवासी हनुमानगढ़ी को पीछे से आए खनिज सामग्री से लगे अनियंत्रित शक्तिमान ट्रक ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। घटना स्थल के पास मौजूद गांव के लोगों ने उसे एक क्लीनिक में पहुंचाया। जहां इलाज के बाद उसे भी घर भेज दिया गया है।