टनकपुर (चंपावत)। पूर्णागिरि मेले में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने के साथ ही यातायात सुरक्षा एवं नियंत्रण को लेकर पुलिस भी चौकस हो गई है। एक सप्ताह के अंदर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 55 वाहन चालकों को पुलिस नोटिस थमा चुकी है। वहीं यातायात नियमों का पालन करने वाले दो वाहन चालकों बेलखेत निवासी रमेश चंद्र भट्ट और खटीमा निवासी नरेंद्र सिंह राणा को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कोतवाल अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि एसपी धीरेंद्र सिंह गुंज्याल के निर्देश पर यातायात व्यवस्था चाक-चौबंद की गई है।