बनबसा (चंपावत)। सैलानीगोठ शिव मंदिर से रविवार को चोरी बीडीसी सदस्य की बाइक बनबसा पुलिस ने खटीमा से बरामद कर ली। इस मामले में दो किशोरों की संलिप्तता बताई गई है। ग्राम सैलानीगोठ निवासी फागपुर के बीडीसी सदस्य जगदीश चंद ने रविवार सुबह 11 बजे अपनी बाइक यूए 03/ए 0765 सैलानीगोठ शिव मंदिर के बाहर खड़ी की थी।
जब वे दोपहर डेढ़ बजे घर जाने को बाहर आए तो देखा कि बाइक गायब थी। काफी खोजबीन के बाद जब बाइक नहीं मिली तो उन्होंने टनकपुर कोतवाली में सूचना दे दी। जांच में पता कि रविवार रात पुलिस को ऊधमसिंह नगर जिले के खटीमा क्षेत्र से सूचना मिली कि कुछ किशोरों पिकनिक मना रहे थे। पुलिस रविवार को बाइक नहीं खोज सकी लेकिन सोमवार सुबह पुलिस ने खटीमा से उक्त बाइक को बरामद कर लिया। चोरों ने बाइक की नंबर प्लेट हटा दी थी। बाइक में कुछ अन्य बदलाव भी कर दिए। बहरहाल बनबसा पुलिस कुछ भी नहीं बता रही है।