टनकपुर (चंपावत)। पुलिस ने वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। उप निरीक्षक मोहन चंद्र भट्ट ने बताया कि कोतवाल चंद्रमोहन सिंह के निर्देश पर शहर के वार्ड संख्या एक शारदा घाट निवासी बंटी सक्सेना उर्फ देवेंद्र कुमार को 138 एनआईएक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
अदालत ने उसे जमानत पर रिहा कर दिया है।