चंपावत। शनिवार की सुबह पिथौरागढ़ रोड में एक केंटर पलट कर सड़क से नीचे गिर गया। अलबत्ता हादसे में कोई घायल नहीं हुआ।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पिथौरागढ़ मार्ग पर जिला पंचायत के गेट के समीप एक केंटर संख्या यूके 03 सीए 1088 चलते हुए स्लिप होकर नीचे खेत में गिर गया। जिसमें चालक और क्लीनर घायल होने से बच गए। केंटर को कुछ समय बाद निकाल लिया गया।