टनकपुर (चंपावत)। पूर्णागिरि मार्ग में बाइक रपटने से दो श्रद्धालु घायल हो गए। संयुक्त चिकित्सालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार की रात गैंड़ाखाली के पास बाइक रपटने से यूपी के चंदौसी निवासी सागर (23) पुत्र हरिमोहन व शिबु (25) पुत्र बाबू राम घायल हो गए। जिन्हें सूचना पर पुलिस ने संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एचएस ह्यांकी ने बताया कि उपचार के बाद दोनों घायलों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।