बनबसा (चंपावत)। सार्वजनिक स्थल पर धूम्रपान के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है। पुलिस ने सार्वजनिक स्थल पर धूम्रपान करने के आरोप में चार लोगों के चालान कर 800 रुपये का जुर्माना वसूला है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस चीता मोबाइल टीम ने चंदनी निवासी रविंद्र पंत, सचिन गुरुंग, एनएचपीसी निवासी विकास सक्सेना, वीरेंद्र कुमार को सार्वजनिक स्थल पर धूम्रपान करते पकड़ा। उनके विरुद्ध धूम्रपान अधिनियम के तहत चालान किया कर 200 सौ रुपये प्रति जुर्माना वसूला गया।