लोहाघाट (चंपावत)। जंगल में घास काटने गई लोहाघाट विकासखंड की नेपाल सीमा से लगी डुंगरालेटी की महिला की पहाड़ी से गिरने से मौत हो गई है। महिला पिछले कुछ समय से अपने मायके मढुवा गांव रह रही थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। महिला के दो बच्चे हैं।
पंचेश्वर कोतवाली प्रभारी डीएल वर्मा ने बताया कि चंपा देवी (28) पत्नी गणेश सिंह निवासी डुंगरालेटी पति से विवाद के चलते करीब छह माह से अपने मायके मढुवा में रह रही थी। सोमवार देर शाम जंगल में घास काटते वक्त पांव फिसल गया और वह गहरी खाई में गिर गई। इससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना मिलते ही दरोगा बीएस बिष्ट, चांदनी आदि ने मौके में पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। लोहाघाट में पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार को शव परिजनों को सौंप दिया।