चंपावत। पुलिस की ओर से चलाए गए अभियान में रविवार को सात लोगों का शराब पीकर मारपीट करने के मामले में चालान काटा गया है।
प्रभारी निरीक्षक सलाउद्दीन खान ने बताया कि शराब पीकर बलवा काट रहे विवेक रोपाला निवासी मल्ली बाजार, सचिन साही निवासी मल्लीबाजार, खड़क सिंह निवासी मल्ली बाजार, धीरेंद्र साही निवासी खटकना पुल, रायबहादुर निवासी खटकना पुल, लंकराज सिंह निवासी बालेश्वर वार्ड, सागर थापा निवासी मोटर स्टेशन को हिरासत में लिया गया। इनके खिलाफ पुलिस अधिनियम की धारा 81 के तहत पांच पांच सौ रुपये का चालान काटा गया।