फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैट्री चोरी का दूसरा आरोपी भी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंपावत। जिले की चल्थी चौकी पुलिस ने बीते दिनों हुई बैट्री चोरी की घटना में लिप्त एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर डंपिंग जोन के प्लांटेशन नामक स्थान से चोरी गई दो बैट्रियां भी बरामद कर ली हैं। आरोपी को बृहस्पतिवार को न्यायिक मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया। जहां से उसे सात दिनों की न्यायिक अभिरक्षा में लोहाघाट बंदीगृह भेज दिया गया है।
विज्ञापन


चल्थी में बारहमासी सड़क निर्माण कार्य में लगी एक कंपनी की पोकलैंड की बैट्री चोरी करने के मामले में चौकी पुलिस ने 31 दिसंबर को मामला दर्ज किया गया था। मामले की विवेचना कर रहे एसआई प्रकाश राम विश्वकर्मा ने बताया कि पुलिस टीम ने बुधवार रात चोरी के दूसरे आरोपी सिलाड़ निवासी भरत राम को भी गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी भी स्वयं वाहन चालक है। बता दें कि पुलिस ने इससे पहले 24 जनवरी को सिन्याड़ी के पास रात्रि में गश्त करते हुए आरोपी राम सिंह निवासी चीणा पानी जिला कैलानी नेपाल को गिरफ्तार कर चोरी की एक बैट्री बरामद की थी। तब राम सिंह ने पुलिस को बताया कि उसका अन्य एक साथी सूखीढांग निवासी भरत राम और तीसरा साथी जिसका नाम वह नहीं जानता था, के साथ मिलकर 31 दिसंबर की रात्रि में पोकलैंड की चार बैट्रियां चुराईं थीं। आरोपी का कहना था कि उसके साथी अन्य तीन बैटरियों को लेकर चल गए थे। जिनमें से दो बैट्रियां बृहस्पतिवार को बरामद की गई। आरोपी को पकड़ने वाली टीम में एसआई सोनू बिष्ट, पीआर विश्वकर्मा, कांस्टेबल शाकिर अली, प्रहलाद सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें