फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्णागिरि मार्ग पर दो वाहनों में टक्कर, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। मां पूर्णागिरि धाम मार्ग पर बाटनागाड़ के पास टाटा स्पेसियो (यूपी04एफ/2125) और मैक्स टैक्सी (यूके 02 ए/0089) में टक्कर हो गई।

दुर्घटना में स्पेसियो सवार मोटाहल्दू हल्द्वानी निवासी मंजू (32) पत्नी महेश चंद्र, मैक्स में सवार कमला (30) पत्नी ओमप्रकाश के सिर और हाथ पर चोट आई है, जबकि अन्य यात्री मामूली रूप से घायल हुए। दोनों घायलों को संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया गया। चिकित्सा अधिकारी डॉ. आफताब ने बताया कि इलाज के बाद दोनों घायलों को अस्पताल से छुट्टी दे दी है। बताया गया कि श्रद्धालुओं से भरी टाटा स्पेसियो टनकपुर की ओर आ रही थी कि बाटनागाड़ के पास विपरीत दिशा से जा रही मैक्स टैक्सी से उसकी आमने-सामने टक्कर हो गई। इधर, हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्पेसियो के चालक की उसके ही वाहन में सवार यात्रियों ने धुनाई लगाकर बूम पुलिस चौकी के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें