फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खटीमा के सीओ ने लिए दुष्कर्म पीड़िता के बयान

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिला मुख्यालय से सटे गांव की दलित किशोरी के साथ दो साल तक खटीमा में यौन शोषण के मामले में मंगलवार को खटीमा के सीओ डीएल मदवाल ने दुष्कर्म पीड़िता के बयान दर्ज किए जबकि नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए उनके घरों में दबिश दी गई लेकिन पुलिस के हाथ खाली रहे।
विज्ञापन

पीड़ित किशोरी 10 दिन पूर्व खटीमा से अपने परिजनों के पास पहुंची। उसने बताया कि जो लोग जो उसे पढ़ाने, लिखाने के नाम पर घर से खटीमा ले गए थे, उन पर दुराचार के आरोप लगाए थे। इसके बाद पीड़िता के पिता की तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी। इस मामले में नया मोड़ तब आया जब खटीमा निवासी एक युवक पीड़िता को जान से मारने की नीयत से चाकू लेकर उसके घर में घुस गया। इससे आक्रोशित छात्रों ने कोतवाली का घेराव कर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। मामले के खटीमा कोतवाली से संबद्ध होने के कारण चंपावत कोतवाली पुलिस ने एक सप्ताह पूर्व दर्ज जीरो प्राथमिकी को खटीमा कोतवाली स्थानांतरित कर दिया था। इसके बाद विवेचना अधिकारी सीओ खटीमा ने मंगलवार को मुख्यालय पहुंच कर पीड़िता के बयान दर्ज किए और आरोपियों के घर दबिश दी लेकिन कोई नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें