फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीओ करेंगे निलंबित सिपाही मामले की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। ड्यूटी के दौरान शराब का सेवन पुलिस के एक सिपाही को महंगा पड़ा। पुलिस अधीक्षक आरसी राजगुरु ने नशा करने वाले सिपाही को निलंबित कर दिया। चिकित्सकीय परीक्षण में नशा करने की पुष्टि हुई है। मामले की जांच पुलिस क्षेत्राधिकारी पीएस कफलिया को सौंपी गई है। पुलिस कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को पुलिस लाइन में तैनात सिपाही संतोष प्रकाश ने नशे की हालत में अपने कुछ साथी पुलिस कर्मियों से गाली-गलौज करनी शुरू कर दी। सूचना मिलने पर प्रतिसार निरीक्षक राजमोहन पांडेय ने आरोपी सिपाही को दबोच जिला अस्पताल में चिकित्सकीय परीक्षण कराया। शराब पीने की पुष्टि होने पर एसपी ने आरोपी सिपाही को निलंबित कर दिया और मामले की जांच पुलिस क्षेत्राधिकारी को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें