टनकपुर (चंपावत)। पुलिस ने पांच युवकों को नशा करते धर दबोचा। कोतवाल चंद्रमोहन सिंह ने बताया कि एसपी धीरेंद्र सिंह गुंज्याल के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा विरोधी अभियान के तहत शनिवार को पुलिस टीम न्यू टैक्सी स्टैंड रोड पर गश्त कर रही थी कि सड़क किनारे पांच युवक नशा करते मिले।
पुलिस ने उनके खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई कर उनके अभिभावकों को कोतवाली बुलाया। ब्यूरो